उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

मासूम को चॉकलेट का लालच देकर खंडहर में ले गया था दरिंदा::

250 सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, बच्ची से बनवाया स्केच; एक महीने बाद पुलिस ने खोला ब्लाइंड केस....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी के मामले में आखिरकार पुलिस को एक महीने की कड़ी मशक्कत के बाद बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। करीब एक महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर ब्लाइंड केस का खुलासा कर दिया गया। आरोपी ने बच्ची को खाने-पीने की चीज दिलाने का लालच देकर अपने जाल में फंसाया था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह अपनी झोपड़ी हटाकर दिल्ली फरार हो गया था। पुलिस के मुताबिक, बीती 7 अक्टूबर को मोतीचूर बहराइच निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली कलियर में शिकायत देकर बताया था कि 6 अक्टूबर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पांच वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। मासूम से जुड़ी इस गंभीर वारदात को एसएसपी नवनीत सिंह ने चुनौती के रूप में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। शुरुआती जांच में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगने पर पुलिस ने संदिग्धों के फोटो और नाम के आधार पर पड़ताल शुरू की। कलियर दरगाह परिसर से लेकर रुड़की बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, बाजार और प्रमुख मार्गों तक 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इतना ही नहीं, बच्ची के बताए हुलिए के आधार पर संदिग्ध का स्केच भी तैयार कराया गया लगातार एक महीने तक चली जांच और सुराग तलाशने की कवायद के बाद 5 नवंबर को पुलिस टीम ने अब्दाल साहब रोड से इमलीखेड़ा जाने वाले मार्ग पर कलियर से करीब दो किलोमीटर आगे पुलिया के पास एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने करीब एक महीने पहले कलियर टीन शेड के पास बच्ची को अकेला देखकर उसे खाने-पीने की चीज दिलाने का लालच दिया और बहला-फुसलाकर पीएनबी बैंक के पास स्थित एक खंडहर में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी ने अगली सुबह अपनी झोपड़ी उखाड़ी और दिल्ली फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिकंदर उर्फ जमीं खां (35) पुत्र जकी खां निवासी पुराना रामपुर रोड, शाहबाद, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी हज कमेटी के पास झुग्गी-झोपड़ी, कलियर के रूप में की है।

250 कैमरे, एक स्केच और एक महीने की मेहनत के बाद मिली कामयाबी……

इस ब्लाइंड केस के खुलासे में कोतवाली कलियर पुलिस के साथ सीआईयू रुड़की की टीम ने भी अहम भूमिका निभाई। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश कुमार सैनी, उपनिरीक्षक अमित नौटियाल, महिला उपनिरीक्षक एकता ममगाईं समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!