
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार में अभिनेत्री उर्मिला सनावर को अदालत से बड़ी राहत मिली है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) अविनाश कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने उन्हें जमानत दे दी।
अदालत के इस फैसले को उर्मिला सनावर के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अपराध की गंभीर प्रकृति का हवाला देते हुए जमानत दिए जाने का कड़ा विरोध किया।
अभियोजन की ओर से अदालत के समक्ष मामले की गंभीरता और उससे जुड़े तथ्यों को रखा गया। वहीं, उर्मिला सनावर की ओर से पैरवी कर रहीं अधिवक्ता प्रीति सिंह ने प्रभावी ढंग से अपना पक्ष रखते हुए जमानत के समर्थन में दलीलें पेश कीं।
बचाव पक्ष और अभियोजन की दलीलों को सुनने तथा उपलब्ध तथ्यों पर विचार करने के बाद अदालत ने उर्मिला सनावर को जमानत देने का आदेश जारी कर दिया। अदालत के इस फैसले से उर्मिला सनावर को बड़ी राहत मिली है।



