उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

हरिद्वार नगर सीट से तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा आवेदन एवं बायोडाटा

दो दशक से अधिक समय की सामाजिक एवं धार्मिक सेवाओं के अनुभव के आधार पर पार्टी नेतृत्व से जताई उम्मीद

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) माँ गंगा के आशीर्वाद और भगवती की कृपा प्राप्त कर तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर विधानसभा क्षेत्र 25 हरिद्वार नगर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। इस संबंध में उन्होंने अपना आवेदन एवं विस्तृत बायोडाटा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा को सौंपा है। तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उनके पिछले दो दशकों से भी अधिक समय के सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यो और अनुभवों पर विचार करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी नेतृत्व उन्हें हरिद्वार नगर की सेवा करने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार उनकी आस्था, कर्मभूमि और सेवा का केंद्र है। यहां की धार्मिक परंपराओं, तीर्थ पुरोहित समाज, स्थानीय नागरिकों और क्षेत्र की जनसमस्याओं से उनका लंबे समय से जुड़ाव रहा है। उनका उद्देश्य हरिद्वार नगर के विकास, जनहित के मुद्दों और धार्मिक नगरी की गरिमा से जुड़े विषयों को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाना है। उज्ज्वल पंडित ने पार्टी नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की नीतियों और विचारधारा के अनुरूप जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। अब उनके आवेदन पर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व क्या निर्णय लेता है, इस पर सभी की निगाहें रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!