उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

देहरादून में आधी रात गोलियों की गूंज::

वारदात की फिराक में देहरादून पहुंचे रुड़की के दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दोनों के पैर में लगी गोली.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) राजधानी देहरादून में आधी रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के नयागांव के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस की कार्रवाई के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान इंस्पेक्टर नरेश कुमार राठौर की टीम नयागांव क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। पीछा करने पर उन्होंने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। बदमाशों की एक गोली पुलिस वाहन में लगी, जिससे वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान शमीम पुत्र इलियास और शहजाद पुत्र इखलाक निवासी रुड़की, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलते ही एसपी सिटी शेखर चंद्र सुयाल भी अस्पताल पहुंचे। और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दोनों बदमाशों के कब्जे से दो पिस्टल और जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पटेलनगर, विकासनगर और सहसपुर क्षेत्र में नकबजनी की कई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, दोनों किसी नई वारदात को अंजाम देने के इरादे से देहरादून पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास, पुराने मामलों और उनके नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!