उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

कोर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप::

कमरे का दरवाजा नहीं खोलने पर पड़ोसियों को हुआ शक, मिला शव......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कोर यूनिवर्सिटी में कार्यरत 40 वर्षीय प्रोफेसर जेनसन मैथ्यू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह स्थित आनंदम सिटी में उनके आवास पर मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, मूल रूप से केरल के रहने वाले जेनसन मैथ्यू पुत्र मेथेन ओसेफ हाल ही में बहादराबाद के आनंदम सिटी में रह रहे थे। वह कोर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार को कमरे का दरवाजा ना खोलने पर पड़ोसियों ने उसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने कमरे का दरवाजा खोला और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक शव जमीन पर पड़ा हुआ था, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मोर्चरी भिजवा दिया है। बहादराबाद कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रोफेसर की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!