उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर लापताः:

क्रैश होने की आशंका, हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से लौट रहे एक हेलीकॉप्टर की लोकेशन गायब होने से हड़कंप मचा हुआ है। चमोली प्रशासन हेलीकॉप्टर के बारे में पता लगाने में जुटा है। दो हेलीकॉप्टर गायब हुए हेलीकॉप्टर की सर्च में लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में 6 लोग सवार थे। अब तक मिली जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ में चाई गांव के पास अचानक गायब हो गया। जिसमें पायलट समेत छह यात्री सवार थे। सेना की यूनिट ने DM चमोली को इस घटना के बारे में सूचना दी। जिसके बाद से प्रशासन और रेस्क्यू टीमें जुट गई हैं। बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पायलट से अभी तक संपर्क नहीं हो सका है। खबर को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!