उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

हरिद्वार की पटरी पर दौड़ेगी विकास की नई रफ्तार::

तीन बड़ी रेल सेवाओं को केंद्र से मिली हरी झंडी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया आभार.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) देवभूमि उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। तीर्थनगरी हरिद्वार अब देश के पश्चिमी और तटीय हिस्सों से और मजबूती से जुड़ने जा रही है। रेलवे मंत्रालय ने बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस का विस्तार हरिद्वार तक करने को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की भी स्वीकृति मिल गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर इन फैसलों की जानकारी दी है। तीनों रेल सेवाओं की मंजूरी को उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे हरिद्वार आने वाले यात्रियों के साथ ही गुजरात और पश्चिमी भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। हरिद्वार देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख प्रवेश द्वार है। कुंभ, कांवड़ और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान यहां यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ता है। ऐसे में नई रेल सेवाओं से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। वहीं वेरावल और ओखा जैसे प्रमुख शहरों से सीधा रेल संपर्क बनने से धार्मिक पर्यटन के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों के विस्तार में मजबूत रेल नेटवर्क की बड़ी भूमिका है। नई ट्रेनों से तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम यात्रियों का सफर आसान होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में रेल सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। बेहतर रेल संपर्क उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों को देश के बड़े शहरों से जोड़ने के साथ ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था, पर्यटन और रोजगार को भी नई रफ्तार देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!