उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

शादी के मंडप से ठगी के खेल तक, लुटेरी दुल्हन समेत पांच गिरफ्तार:: 

पति को नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी और सामान लेकर हुई थी फरार, 70 हजार रुपये व पांच मोबाइल बरामद.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) शादी के नाम पर युवक को अपने जाल में फंसाकर कथित रूप से ठगी करने वाली दुल्हन और उसके चार साथियों को बहादराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शादी के बाद महिला ने अपने पति को विश्वास में लिया और उसे नशीला पदार्थ खिलाकर घर से नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गई। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 70 हजार रुपये, पांच मोबाइल फोन और नशीला पाउडर बरामद किया है। घटना में इस्तेमाल बोलेरो को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। ग्राम दौलतपुर निवासी प्रवेश पुरी ने बुधवार को बहादराबाद पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके भाई योगेश पुरी की शादी आरोपित महिला से हुई थी। आरोप है कि महिला ने शादी के बाद पति को विश्वास में लिया और मौका पाकर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद घर से नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए महिला समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में रुकमीना निवासी मिर्जापुर, अब्दुल बारी निवासी मिर्जापुर, रागिनी पाल और उसका पति पुनीत कुमार निवासी शामली तथा फतेह सिंह मीना निवासी भरतपुर, राजस्थान शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 70 हजार रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन और नशीला पाउडर बरामद किया है। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल बोलेरो वाहन को भी सीज किया गया है। पुलिस अब आरोपितों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस तरह की ठगी की अन्य घटनाओं में भी इनकी भूमिका रही है या नहीं। बहादराबाद पुलिस ने सभी आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक सिरसवाल, उपनिरीक्षक शमशेर अली, उपनिरीक्षक करम सिंह, हेड कांस्टेबल नरविंदर सिंह और कांस्टेबल सुनील तोमर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!