उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

रिश्तों की डोर टूटी, इश्क का दामन थामा::

10 साल छोटे प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी दो बच्चों की मां, इश्क के आगे परिवार की दुहाई रही बेअसर......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक अजीबोगरीब प्रेम प्रसंग ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब पति और दो बच्चों को छोड़कर एक महिला अपने से करीब 10 साल छोटे प्रेमी के घर पहुंच गई। महिला के अचानक प्रेमी के घर पहुंचने की खबर से गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही जिम्मेदार ग्रामीणों ने महिला को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने उसे परिवार और बच्चों के भविष्य का हवाला देते हुए वापस लौटने की सलाह दी, लेकिन महिला अपने फैसले पर अड़ी रही। काफी समझाइश के बाद भी वह प्रेमी के साथ जाने की जिद करती रही। मामला बढ़ता देख दोनों पक्ष शांतरशाह चौकी पहुंचे. यहां भी महिला को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद महिला को प्रेमी के साथ भेज दिया गया। गांव में दिनभर यही मामला चर्चा का विषय बना रहा। लोग अपने-अपने नजरिये से घटना को देखते रहे, लेकिन महिला के फैसले ने पति और दो बच्चों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए। फिलहाल गांव में यह प्रेम प्रसंग चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!