उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

प्रेम का जाल, फिर मौत का खेल::

दूधियाबंद ब्लाइंड मर्डर में दंपती गिरफ्तार, एसएसपी भुल्लर ने खोली हत्या की गुत्थी.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार के दूधियाबंद बस्ती के पास जंगल में मिले अज्ञात शव के मामले का एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने सफलता पूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक दंपती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक महिला पर परिवार छोड़कर उसके साथ रहने का दबाव बना रहा था। महिला ने परेशान होकर यह बात अपने पति को बताई, जिसके बाद हत्या की साजिश रची गई।

सांकेतिक फोटो

17 सितंबर की सुबह दूधियाबंद के पास जंगल में एक व्यक्ति का शव मिला था। मृतक के पास बिजनौर की बस का टिकट मिला, लेकिन पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं था। पुलिस ने आसपास के जिलों में मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए। 20 सितंबर को बिजनौर से पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान गोपाल (50) निवासी नई बस्ती, बिजनौर के रूप में की। इसके बाद मृतक के बेटे की तहरीर पर कोतवाली नगर में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस को मिले सुरागों के आधार पर सोमवार को मोतीचूर रेलवे स्टेशन से नरेंद्र (40) और उसकी पत्नी (36) को गिरफ्तार किया गया।

इलाज के दौरान हुई थी महिला से मुलाकात…..

पुलिस के मुताबिक, नरेंद्र का इलाज मेरठ के अस्पताल में चल रहा था। इसी दौरान गोपाल की पहचान नरेंद्र की पत्नी से हुई और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। बाद में दोनों के बीच संबंध बन गए। पुलिस का कहना है कि गोपाल महिला पर अपने परिवार को छोड़कर उसके साथ आने का दबाव बना रहा था। महिला ने इसका विरोध किया। मामला तब और बिगड़ गया, जब महिला के पति ने दोनों को पकड़ लिया और गोपाल ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने पति को बताया कि गोपाल उसे लगातार फोन कर धमकी दे रहा है। इसके बाद नरेंद्र ने पत्नी, अपने भाई और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर गोपाल की हत्या की योजना बनाई।

गंगा घाट पर बुलाकर हत्या……

पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर को महिला ने गोपाल को मिलने के लिए हरिद्वार बुलाया। रात में वह उसे गंगा घाट पर ले गई। वहां गोपाल के शराब पीकर खाना खाने के बाद सो जाने पर पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने चापड़ और छुरी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मृतक का मोबाइल और पर्स गंगा में फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का चापड़ बरामद कर लिया है। मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस टीम…..

  1. प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा
  2. वरिष्ठ उप निरीक्षक नंद किशोर ग्वाड़ी
  3. उप निरीक्षक नवीन सिंह चौहान
  4. उप निरीक्षक नवीन नेगी
  5. उप निरीक्षक खेमेंद्र गंगवार
  6. उप निरीक्षक अंशुल अग्रवाल
  7. अपर उप निरीक्षक संदीप वर्मा
  8. हेड कांस्टेबल संजय कुमार पाल
  9. हेड कांस्टेबल सतीश नौटियाल
  10. कांस्टेबल अजीत तोमर
  11. कांस्टेबल निर्मल
  12. कांस्टेबल राकेश कुमार
  13. कांस्टेबल पवन
  14. महिला कांस्टेबल शोभा

सहयोगी टीम…..

  1. CIU प्रभारी नरेंद्र बिष्ट
  2.  कांस्टेबल वसीम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!