उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

ठिकाना बदला, शहर बदला… STF से नहीं बच पाया इनामी हत्यारोपित::

STF ने इनामी हत्यारे को बागपत से दबोचा....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कनखल थाना क्षेत्र स्थित श्रद्धा भक्ति आश्रम में हुई महंत गोविन्द दास के शिष्य विशम्बर दास की हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी आरोपित सौरव उर्फ बिट्टू पर आखिरकार एसटीएफ का शिकंजा कस गया। उत्तराखंड एसटीएफ ने उसे उत्तर प्रदेश के बागपत से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी। हत्या के मामले में वांछित सौरव गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने उसकी तलाश में कई स्तरों पर जानकारी जुटाई। एसटीएफ ने मैनुअल पुलिसिंग और पतारसी-सुरागरसी के जरिए आरोपित तक पहुंचने का रास्ता तैयार किया। इसी दौरान टीम को सौरव के बागपत में होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसटीएफ ने बिना समय गंवाए कार्रवाई शुरू की और बागपत पहुंचकर आरोपित को दबोच लिया। लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपित की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उससे पूछताछ कर हत्या मामले से जुड़ी आगे की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

इनाम घोषित होते ही STF की नजर में था महंत का हत्यारा……

एसटीएफ के अनुसार, हत्या के मामले में फरार चल रहे सौरव पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ की टीम लगातार उसकी गतिविधियों और संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी जुटा रही थी। दूसरे राज्य में छिपे होने के बावजूद एसटीएफ ने उसकी लोकेशन तक पहुंचकर गिरफ्तारी कर ली।एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। ऐसे आरोपित जो गिरफ्तारी से बचने के लिए राज्य से बाहर ठिकाना बना रहे हैं, उनकी तलाश में भी पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!