
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार विश्वविद्यालय में रविवार को शिक्षा और उद्योग जगत का बड़ा संगम देखने को मिला। विश्वविद्यालय में आयोजित HR Meet 2026–Haridwar Chapter में देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियों के वरिष्ठ HR अधिकारी और उद्योग विशेषज्ञ एक मंच पर जुटे।
कार्यक्रम में 150 से अधिक HR Professionals, उद्योगपति और कॉरपोरेट प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर विद्यार्थियों के रोजगार, इंटर्नशिप और कौशल विकास को लेकर मंथन किया।
SMAU International Industry & Trade Chambers, Indian Industries Association (IIA) और National HRD Network (NHRDN) के संयुक्त सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में ITC, Wipro, Akums, Havells, Hero, Mahindra, Hindustan Unilever, Hamilton, Hindware, Halonix, Liberty और Titan जैसी कंपनियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि बदलते औद्योगिक माहौल में युवाओं को सिर्फ डिग्री तक सीमित रखने के बजाय उन्हें उद्योग की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप कौशल और व्यावहारिक ज्ञान से लैस किया जाए। रोजगार और इंटर्नशिप के नए अवसर पैदा करने के साथ नेतृत्व क्षमता और भविष्य की औद्योगिक चुनौतियों पर भी चर्चा हुई।
हरिद्वार विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सीए एसके गुप्ता, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. आदेश आर्य, रजिस्ट्रार लेफ्टिनेंट सुमित चौहान और प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रबंधक प्रज्वल चौधरी ने उद्योग प्रतिनिधियों का स्वागत किया। विश्वविद्यालय ने उद्योग जगत के साथ साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम की सफलता में डॉ. हरेंद्र गर्ग, राज अरोड़ा, अमित गोयल, दीपमणि मिश्रा, डॉ. धनंजय सिंह और अल्ताफ हुसैन का विशेष योगदान रहा।



