
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) जिले की पुलिस व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए एसएसपी हरिद्वार ने नौ उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। तबादला सूची में कई कोतवालियों के वरिष्ठ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
आदेश के बाद पुलिस महकमे में फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हैं। स्थानांतरण के तहत वरिष्ठ उपनिरीक्षक जीडी भट्ट कोतवाली नगर से भगवानपुर भेजे गए हैं, जबकि नंद किशोर ग्वाड़ी को रानीपुर से कोतवाली नगर की जिम्मेदारी मिली है।
लखपत बुटोला को एएनटीएफ शाखा से रानीपुर भेजा गया है। इसी क्रम में रमेश सैनी को भगवानपुर से झबरेड़ा, सत्येंद्र भंडारी को झबरेड़ा से रुड़की, राजेश बिष्ट को कलियर से लक्सर और नितिन चौहान को लक्सर से कलियर भेजा गया है।
वहीं मनोज गैरोला को बहादराबाद से कनखल तथा अशोक सिरसवाल को रुड़की से बहादराबाद स्थानांतरित किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक जल्द ही जिले में कई कुर्सियों पर जमे अधिकारियों की कुर्सी में फेरबदल हो सकता है।



