उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

नई स्कूटी का पहला सफर बना “आखिरी सफर”::

चंडीघाट पुल के समीप कार की टक्कर से दो किशोरों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) घर से नई स्कूटी लेकर निकले दो किशोरों को शायद यह अंदाजा भी नहीं था कि यह उनका आखिरी सफर साबित होगा। श्यामपुर थाना क्षेत्र में चंडीघाट पुल के समीप कार और स्कूटी की टक्कर में दो किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, घरों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि शिवनगर, रानी गली, हरिद्वार निवासी कार्तिक अग्रवाल (16) और कृष्णा राजपूत (14) नई स्कूटी लेकर चंडीघाट पुल के समीप पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी स्कूटी की सामने से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों किशोरों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। वही पुलिस ने दोनों किशोरों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. वही पुलिस ने समय रहते हुए मामले की गंभीरता को देखते हुए कार चालक को हिरासत में ले लिया हैं। श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि कार और स्कूटी की टक्कर में दो किशोरों की मौत हुई है। पुलिस ने दुर्घटना के बाद कार चालक को समय रहते गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है। उधर, दो किशोरों की असमय मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिन घरों में बच्चों की चहल-पहल थी, वहां मातम पसरा हुआ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!