उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

हरिद्वार विश्वविद्यालय का ACCA से करार::

छात्र-छात्राओं के लिए खुलेंगे करियर के नए रास्ते.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार विश्वविद्यालय ने अपने विद्यार्थियों को बेहतर करियर के अवसर देने के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विश्वविद्यालय ने दुनिया की प्रमुख अकाउंटेंसी संस्था ACCA के साथ एमओयू किया है। इस समझौते के बाद विद्यार्थियों को अकाउंटिंग, फाइनेंस, ऑडिट, टैक्स और बिजनेस से जुड़ी बेहतर पढ़ाई और प्रशिक्षण का मौका मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने के लिए जरूरी जानकारी और कौशल भी सीखने को मिलेगा। ACCA की शुरुआत वर्ष 1904 में हुई थी। आज यह संस्था 180 से ज्यादा देशों में काम करती है और अकाउंटिंग व फाइनेंस के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान रखती है। एमओयू कार्यक्रम में ACCA की ओर से प्रभांशु मित्तल और रोहन राजवंशी मौजूद रहे। हरिद्वार विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट मैनेजर प्रज्वल चौधरी ने कहा कि इस साझेदारी से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ प्रोफेशनल ट्रेनिंग और नौकरी के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय लगातार ऐसी संस्थाओं के साथ जुड़ने का प्रयास कर रहा है, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई पूरी करने के बाद अच्छे करियर की दिशा मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!