उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

बढ़ेड़ी राजपूतान गांव में कार का कहर::

कार सवार महिला ने तीन बाइकों में मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर मची अफरा-तफरी......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के बढ़ेड़ी राजपूतान गांव में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर दौड़ पड़ी और देखते ही देखते कार ने तीन बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क किनारे खड़ी बाइकों को खासा नुकसान पहुंचा और मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार एक महिला चला रही थी। अचानक एक्सीलेटर पर पैर पड़ने के बाद कार अनियंत्रित हो गई। इससे पहले की महिला कार को संभाल पाती, वाहन ने सड़क पर चल रहे एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक सड़क पर जा गिरा और उसे हल्की चोटें आईं। इसके बाद भी कार नहीं रुकी और अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे खड़ी दो अन्य बाइकों से जा भिड़ा। और बिजली बिजली के पोल में जा घुसी, लगातार हुई टक्करों से बाइकों को भी काफी नुकसान पहुंचा। वही घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने किसी तरह कार को रुकवाकर सड़क किनारे खड़ा कराया। इसके बाद महिला ने मौके पर अपने परिजनों को बुलाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, वरना जिस तरह कार अनियंत्रित होकर एक के बाद एक वाहनों से टकराई, उससे हादसा और भी गंभीर हो सकता था। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। फिलहाल इस हादसे में एक युवक के पैर में चोटें आई हैं। वही खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!