
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में ईदगाह चौक के पास शनिवार को सुबह एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।
वही पुलिस ने ट्रक को अपनी हिरासत में लेकर फरार चालक की तलाश में जुटी हुई हैं। जानकारी के अनुसार, कामेश्वर प्रसाद त्यागी पुत्र सागवा सिंह त्यागी, निवासी दीनदयाल क्षेत्र, रुड़की, स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान ईदगाह चौक के पास उनकी स्कूटी ट्रक की चपेट में आ गई।
और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इस बीच हादसे की सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे में शामिल ट्रक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से निकल गया। पुलिस अब चालक की तलाश में जुटी है। साथ ही हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है।
पुलिस ने मृतक बुजुर्ग के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। हादसे की सूचना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।



