उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

साबरी जामा मस्जिद में दीवारों से रिसाव के कारण पानी भरने से नमाजियों की परेशानी बढ़ी::

पानी के बीच इबादत को मजबूर जायरीन.......(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पिरान कलियर स्थित साबरी जामा मस्जिद के अंदर बेसमेंट की दीवारों से रिसाव के कारण पानी घुसने से नमाज के लिए पहुंचे जायरीनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उर्स के दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद मस्जिद में नमाज और इबादत के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन बारिश का पानी अंदर आने से उन्हें दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स/मेले में आज कुल शरीफ की रस्म अदायगी की गई। इसी दौरान व्यवस्थाएं भी धड़ाम हो गई। कही पर सफाई व्यवस्थाओं ने दम तोड़ दिया तो वही मस्जिद के बेसमेंट में पानी घुसने से नमाजियों को साफ-सुथरी जगह तलाशने में परेशानी हो रही है। खासकर बुजुर्ग और बच्चों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। उर्स के चलते कलियर में जायरीनों की भारी भीड़ है, ऐसे में मस्जिद के अंदर बारिश का पानी पहुंचना चिंता का विषय बना हुआ है। जायरीनों ने संबंधित जिम्मेदारों से जल्द पानी बाहर निकालने और दोबारा बारिश होने की स्थिति में पानी को मस्जिद के अंदर आने से रोकने के इंतजाम करने की मांग की है। अकीदतमंदों का कहना है कि उर्स के दौरान बड़ी संख्या में लोग यहां इबादत के लिए पहुंचते हैं, इसलिए मस्जिद में बेहतर व्यवस्था बेहद जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!