उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

इस बार कोतवाल कमल मोहन भंडारी के कंधे पर होगी उर्स/मेले की जिम्मेदारी:

एसपी देहात और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पुलिस ब्रीफिंग में पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों के कसे पेंच, 4 जोन 13 सेक्टर में होगा मेला......(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) दरगाह साबिर पाक के सालाना 758वे उर्स/मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। उर्स के दौरान देशभर से बड़ी संख्या में जायरीन के कलियर पहुंचने को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर कमर कस ली है। इसी क्रम में हज हाउस में पुलिस की ब्रीफिंग आयोजित की गई, जिसमें एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र सेठ, तहसीलदार/दरगाह प्रबंधन विकास अवस्थी ने पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ड्यूटी को लेकर पेंच कसे। इस बार उर्स/मेले की सुरक्षा व्यवस्था की अहम जिम्मेदारी कलियर कोतवाली की जिम्मेदारी संभाल रहे कोतवाल कमल मोहन भंडारी के कंधों पर होगी। ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस बार मेले को 4 जोन और 13 सेक्टर में बांटा गया हैं। उर्स में आने वाले जायरीनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर और महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। जिसके लिए 26 अस्थाई चौकियां बनाई गई हैं। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि ड्यूटी में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिसकर्मियों से आपसी समन्वय के साथ काम करने और किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने को कहा गया। उर्स के दौरान भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने की तैयारी की है। साथ ही जायरीनों के साथ बेहतर व्यवहार करने और उन्हें किसी तरह की परेशानी न होने देने पर भी जोर दिया गया।

पहली बार वर्तमान कोतवाल को मिली उर्स/मेले की जिम्मेदारी…..

दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स/मेले को लेकर पुलिस-प्रशासन ने इस बार व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। हर वर्ष उर्स/मेले के दौरान अलग से मेला कोतवाली प्रभारी की तैनाती की जाती थी, लेकिन इस बार पुलिस के उच्च अधिकारियों ने पहली बार कलियर कोतवाली की जिम्मेदारी संभाल रहे कोतवाल कमल मोहन भंडारी को ही मेला कोतवाली की कमान सौंपी है। उच्च अधिकारियों के इस फैसले को बेहद महत्वपूर्ण और सराहनीय माना जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह बताई जा रही है कि कोतवाल कमल मोहन भंडारी कलियर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, संवेदनशील स्थानों, प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। उर्स/मेले के दौरान किन स्थानों पर भीड़ का दबाव बढ़ सकता है और कहां अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था की जरूरत पड़ सकती है, इसकी जानकारी स्थानीय कोतवाली प्रभारी को पहले से है।

ये रहे मौजूद….. ब्रीफिंग में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र सेठ, तहसीलदार/दरगाह प्रबंधन विकास अवस्थी, सीओ रुड़की ओसीन जोशी, सीओ सुमित पांडेय सीओ अभिनय चौधरी, कलियर कोतवाल/मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी, कोतवाल प्रदीप बिष्ट, एसएसआई राजेश बिष्ट, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली समेत अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!