उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा:

बुलेट-बाइक की भिड़ंत में दो कांवड़ियों की मौत, मचा कोहराम....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रिमझिम ढाबे के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई। हादसा बुलेट और बाइक की टक्कर के कारण हुआ। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतकों की पहचान संदीप मलिक और विपिन, निवासी किवाना, थाना कांधला, जिला शामली के रूप में हुई है। दोनों कांवड़ यात्रा के सिलसिले में निकले थे। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नेशनल हाईवे पर दोनों दोपहिया वाहनों की भिड़ंत के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को संभाला और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। सिविल लाइन कोतवाली के एसएसआई धर्मेंद्र राठी ने बताया कि रिमझिम ढाबे के समीप बुलेट और बाइक की टक्कर में दो कांवड़ियों की मौत हुई है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वही हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!