उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

मौत का रास्ता बन रही कलियर की कांवड़ पटरी की सड़क:

17 दिन में चार जिंदगियां निगलीं, फिर हुआ दर्दनाक हादसा.......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पिरान कलियर क्षेत्र की बाजूहेड़ी के पास स्थित कांवड़ पटरी मार्ग अब लोगों के लिए सफर का नहीं, बल्कि मौत का रास्ता बनती जा रही है। महज दो सप्ताह के भीतर इसी मार्ग पर दूसरा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।

फाइल फोटो

जिसमें एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इससे पहले इसी क्षेत्र में हुए भीषण हादसे में तीन युवकों की जान चली गई थी। लगातार चार मौतों के बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से लोगों में भारी नाराजगी है।

गुरुवार सुबह बाजूहेड़ी के समीप कांवड़ पटरी मार्ग पर हुए एक और दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फाइल फोटो

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

फाइल फोटो

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन और चालक का पता लगाया जा सके।

गौरतलब है कि लगभग दो सप्ताह पूर्व भी इसी क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई थी। उस हादसे की यादें अभी लोगों के जहन से मिटी भी नहीं थीं कि एक और जानलेवा दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। लगातार हो रहे हादसों ने स्थानीय लोगों में भय पैदा कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!