
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) ज्वालापुर विधानसभा के मंडल पश्चिम स्थित हजारा ग्रांट गांव का मदरसा रविवार को धार्मिक आस्था, सम्मान और सामाजिक सौहार्द का साक्षी बना।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हज की पवित्र यात्रा से लौटे हज यात्रियों का जोरदार इस्तकबाल किया गया। पूरे कार्यक्रम में सम्मान, अपनापन और भाईचारे का ऐसा माहौल देखने को मिला जिसने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवेंद्र प्रधान सहित सैकड़ों की संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने भाग लिया। हज यात्रियों को फूलमालाएं पहनाकर और आकर्षक स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि हज इंसानियत, त्याग, अनुशासन और एकता का सबसे बड़ा संदेश देता है। ऐसे सम्मान समारोह समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल पश्चिम के अध्यक्ष मुरसलीन ने की, जबकि आयोजन का सफल संचालन और संयोजन शहजाद ने संभाला।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष निर्मल प्रधान, वरिष्ठ नेता महावीर, जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा मोहित धीमान, भारत सरकार के सलाहकार सदस्य विशाल राणा, यासीन, शाहिद, नवाज़, शहजाद, शमशाद, इस्लाम (महामंत्री, अल्पसंख्यक मोर्चा), साजिद, हरनेक सरदार, लतीफ प्रधान, गुलाम नबी, मुजफ्फर, अशरफ सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और ग्रामवासी उपस्थित रहे।



