
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) उत्तराखंड शासन ने जिला पंचायत राज विभाग में जारी अपने पूर्व आदेश में बड़ा बदलाव करते हुए हरिद्वार के जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) अतुल प्रताप सिंह को लेकर नया आदेश जारी किया है।
पहले उन्हें हरिद्वार से हटाकर कार्यालय से संबद्ध (समृद्ध) किए जाने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन अब शासन ने वह आदेश निरस्त करते हुए उन्हें चम्पावत का नया जिला पंचायतराज अधिकारी नियुक्त कर दिया है।

आपको बताते चलते हैं कि डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह के खिलाफ प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शासन ने कार्यवाही करते हुए उनको विभागीय निदेशालय, देहरादून से संबद्ध (अटैच) कर दिया गया था।

वही विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते के आदेशानुसार समिति का गठन किया गया था, समिति में संयुक्त सचिव ध्रुव मोहन सिंह राणा, राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी तथा शशी सिंह को सदस्य के रूप में शामिल किया गया था।

इस समिति को शिकायतों से जुड़े सभी तथ्यों, दस्तावेजों और परिस्थितियों का गहन परीक्षण कर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपने के निर्देश दिए गए थे।
इसी बीच भाजपा नेता सुशील त्यागी ने निवर्तमान जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) अतुल प्रताप सिंह पर भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग और तानाशाही कार्यशैली के गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय SIT/विजलेंस टीम से जांच कराने की मांग की थी।



