
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) मोहर्रम की 10 तारीख यानी यौम-ए- आशूरा को अल्लाह की प्यारे नबी हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के प्यारे नवासे हसन और हुसैन की याद में शाम बढ़ेड़ी राजपूतान से जुलूस निकाला गया।
जुलूस गांव की मुख्य बाजारों से होते हुए कोर कॉलेज समीप नदी किनारे बने करबला में पहुंचकर ताजियों को सुपर्द ए खाक किया गया।
नोहा पढ़ने वालों ने बताया कि हसन और हुसैन की याद में यह जुलूस गांव के मुख्य मुख्य मार्गो से होकर निकलता हैं।
हुसैन हक और बातिल की लड़ाई लड़ते-लड़ते कर्बला के मैदान में शहीद हो गए थे। उनकी याद में यह जुलूस निकाला जाता है।
जगह-जगह मीठे पानी का शरबत और का वितरण अकीदत मंदों ने किया। इस दौरान हक का परचम बुलंद किया। देर रात ताज़िए मुख्य बाजारों से होते हुए करबला पहुंचें। जहां सुपुर्द ए खाक किया गया। इस दौरान पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।



