
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बिहार की रहने वाली एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, जबरन गर्भपात कराने और मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक, उसकी मां और बहन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर में युवती ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात इमलीखेड़ा क्षेत्र निवासी मोहित से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और युवक ने उससे शादी करने का वादा किया।

आरोप है कि शादी का भरोसा दिलाकर करीब ढाई साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। जब उसने शादी करने का दबाव बनाया तो मोहित ने मेडिकल से दवाई लाकर उसका गर्भपात भी कराया।

वही पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके बाद से आरोपी उसको इग्नोर करना शुरू कर दिया। वही जब वह मोहित के घर पर पहुंची तो आरोपी मोहित, उसकी मां और बहन ने उसके साथ अभद्रता और मारपीट की। इतना ही नहीं, उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने का दबाव भी बनाया गया।
घटना से आहत पीड़िता ने पुलिस की शरण ली और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी मोहित समेत उसकी मां और बहन के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात कराने, मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



