
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। वही पुलिस ने मृतक युवक का पंचनामा भजकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया हैं।

जानकारी के मुताबिक बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में हैदरनगर वेस्ट दिल्ली निवासी पंकज पुत्र संजय (25 वर्षीय) और रवि पुत्र सुनील बाइक पर सवार होकर शुक्रवार की सुबह हरिद्वार से गंगा स्नान कर घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर से अरोमा कॉलेज के पास पहुंचे तो अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई।

जिसके बाद बाइक हाइवे पर बने डिवाइडर से जा टकराई. डिवाइडर से टकराने के बाद दोनों युवक नीचे गिर गए. हादसा होते ही घटनास्थल पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस सड़क हादसे में पंकज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई. पुलिस ने पहले घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

इसके बाद पुलिस ने पंकज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर मृतक के परिवार वालों को मौत की खबर मिलने के बाद से ही रो-रोकर बुरा हाल है।

शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी ने बताया कि वेस्ट दिल्ली निवासी पंकज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है रवि को गंभीर चोटें आई है। दोनों युवकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।


