उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

कलियर से चोरी हुआ मासूम 90 घंटे के बाद बरामद:

मस्जिद से बच्चे का अपहरण कर ले गया था आरोपी, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने किया खुलासा.....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पुलिस ने कलियर थाना क्षेत्र से चोरी हुए महज 7 माह के बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही कलियर पुलिस ने 90 घंटे के भीतर बच्चा बच्चे का अपहरण करने वाले अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया हैं। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली हैं।

प्रेसवार्ता करते हुए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल: फोटो

रुड़की एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा कर दिया हैं। उन्होंने बताया कि रविवार शाम करीब 5:30 बजे रजिया खातून का सात माह का बेटा मोहम्मद अली दरगाह की मस्जिद के आंगन में एक परिचित व्यक्ति के पास लेटा हुआ था। इसी दौरान परिचित को नींद आ गई।

सीसीटीवी कैमरे में आया आरोपी:स्क्रीनशॉट फोटो

आरोप था, कि मौके का फायदा उठाकर एक अज्ञात व्यक्ति मासूम को उठाकर वहां से फरार हो गया।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर

जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देश पर तत्काल कई टीमों का गठन किया गया। और इसके साथ ही खुफिया विभाग और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

Cctv

गठित टीमों द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इसी दौरान आसपास लगे सीसीटीवी में आरोपी अपहरणकर्ता मासूम बच्चे को गोद में उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दिया। टीम द्वारा कड़ी जोडते हुए आखिरकार आरोपियों के गिरेबा तक पहुंच गई। जहां पर एक महिला बच्चे को गोद में लेकर भीख मांगते हुए दिखाई दी।

पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि महिला बचपन से पोलियोग्रस्त है और अपने साथी समीर उर्फ सोनू के साथ रह रही थी। दोनों के पास आजीविका का कोई स्थायी साधन नहीं था। कलियर दरगाह में भीख मांगने के दौरान उन्होंने देखा कि छोटे बच्चों को गोद में लेकर भीख मांगने वालों को ज्यादा पैसे मिलते हैं। इसी लालच में दोनों ने मानसिक रूप से कमजोर महिला के बच्चे को निशाना बनाया और एक सप्ताह तक उस पर नजर रखने के बाद अपहरण की साजिश रची।

आरोपियों ने स्वीकार किया कि 7 जून की शाम मौका मिलते ही समीर ने दरगाह परिसर से बच्चे का अपहरण कर लिया और उसे लंढौरा ले गया। इसके बाद दोनों बच्चे का इस्तेमाल कर भीख मांगने की योजना बना रहे थे। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने उनकी साजिश नाकाम कर दी। मासूम बच्चे की सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। एसएसपी हरिद्वार ने मामले के सफल खुलासे पर पुलिस टीम की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई। गिरफ्तार आरोपियों के नाम समीर उर्फ सोनू उर्फ बड़ा (22 वर्ष), निवासी गोल्डन कॉलोनी, लंढौरा, थाना मंगलौर एवंएक महिला अभियुक्ता (45 वर्ष) है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।

पुलिस टीम में…..

  1.  दिव्येश उपाध्याय पुलिस उपाधीक्षक प्रभारी कोतवाली पिरान कलियर
  2. निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी- सीओ कार्यालय भगवानपुर
  3. निरीक्षक रविन्द्र शाह एसओजी रुड़की
  4. व०उ०नि० राजेश बिष्ट कलियर
  5. इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली-
  6. उप निरीक्षक विनोद गोला
  7. अपर उप निरीक्षक अश्वनी यादव –एसओजी रुड़की
  8. हेड कांस्टेबल सोनू कुमार
  9. हेड कांस्टेबल इसरार अली
  10. हेड कांस्टेबल मनमोहन एसओजी रुड़की
  11. कॉन्स्टेबल आबिद अली
  12. महिला कांस्टेबल सोफिया अंसारी
  13. कॉन्स्टेबल राहुल कुमार – एसओजी रुड़की
  14. महिपाल एसओजी रुड़की
  15. अजय काला- एसओजी रुड़की
  16.  वसीम खान- एसओजी हरिद्वार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!