उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

बाप ठोकेगा बेटे को सैल्यूट: दरोगा का बेटा बना डिप्टी एसपी,

दरोगा पिता का सीना हुआ गर्व से चौड़ा, जिले के कप्तान ने भी दी शाबाशी.......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हर माता-पिता का सपना होता है कि उनके बच्चे उनसे भी आगे बढ़कर सफलता के नए आयाम स्थापित करें। जब यह सपना हकीकत में बदलता है तो वह पल किसी उपलब्धि से कम नहीं होता।

ऐसा ही गौरवपूर्ण क्षण हरिद्वार में देखने को मिला, जहां ज्वालापुर कोतवाली में तैनात दरोगा रणवीर चंद्र रमोला के पुत्र मनीष रमोला ने UKPCS-2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में तीसरी रैंक हासिल की है।

मनीष की इस अभूतपूर्व सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे पुलिस महकमे और क्षेत्र का नाम भी रोशन कर दिया है। कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर हासिल की गई इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

मनीष की सफलता की खबर मिलते ही बधाइयों का तांता लग गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने कैंप कार्यालय में पिता-पुत्र को आमंत्रित कर सम्मानित किया। एसएसपी ने मनीष को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि मनीष की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह साबित करती है कि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता।

बेटे की इस ऐतिहासिक सफलता पर दरोगा रणवीर चंद्र रमोला की आंखों में गर्व साफ झलक रहा था। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे परिवार के लिए बेहद भावुक और गौरवशाली क्षण है। वहीं मनीष ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन, शिक्षकों के सहयोग और निरंतर मेहनत को दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!