उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

मां की दुआ और पुलिस की मेहनत लाई रंग:

दिल्ली से सुरक्षित मिलीं दो बेटियां,डांट से नाराज होकर छोड़ा था घर....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कलियर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत सराहनीय कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुई दो किशोरियों को दिल्ली से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कराने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। बेटियों के सुरक्षित मिलने पर परिवार के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई।

जानकारी के अनुसार, नई बस्ती पिरान कलियर निवासी एक व्यक्ति ने 25 मई को थाना पिरान कलियर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी पड़ोस की एक अन्य नाबालिग लड़की के साथ 23 मई को बिना बताए घर से कहीं चली गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी: फोटो

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारीर के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, मोबाइल लोकेशन ट्रेस की और लगातार तकनीकी व मैनुअल प्रयास जारी रखे।

आखिरकार पुलिस टीम ने दिल्ली के घोंडा चौक से दोनों नाबालिग किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में किशोरियों ने बताया कि वे परिजनों की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर पहले रुड़की और फिर ट्रेन से दिल्ली चली गई थीं।

पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से दोनों बालिकाएं किसी भी अनहोनी या गलत संगत में फंसने से बच गईं,बेटियों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का आभार जताते हुए खुशी व्यक्त की हैं।

बरामदगी टीम में शामिल रहे:

  1. महिला उपनिरीक्षक विशाखा असवाल
  2. हेड कांस्टेबल सोनू कुमार
  3. कांस्टेबल महिपाल (सीआईयू रुड़की)
  4. होमगार्ड अंकित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!