
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) नगर पंचायत कलियर क्षेत्र में विकास कार्यों ने अब रफ्तार पकड़ ली है। लंबे समय से बदहाल सड़कों और जलभराव की समस्या से जूझ रहे वार्ड संख्या 5 और 9 के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। यहां आंतरिक सड़कों और नालों के निर्माण कार्यों का भव्य शुभारंभ किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम अहमद ने सभासद मेहरुबा के प्रतिनिधि जावेद साबरी और राशिद अली के साथ फीता काटकर कार्यों की शुरुआत की। इस दौरान क्षेत्र में विकास को लेकर नई उम्मीदें जाग उठीं।
प्रतिनिधि सलीम अहमद ने कहा कि नगर क्षेत्र के हर वार्ड में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर तेजी से कराए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण भी जल्द शुरू होगा, जिससे लोगों को बेहतर आवागमन और सुविधाएं मिलेंगी।
वही सभासद मेहरुबा के प्रतिनिधि जावेद साबरी ने कहा कि उनके वार्ड में लंबे समय से सड़क और नाली की समस्या बनी हुई थी, जिससे आमजन परेशान थे। अब इन कार्यों के शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि वार्ड की हर समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता में शामिल है। वही उन्होंने कहा कि उनके प्रस्तावों को स्वीकृति मिलने के बाद अब जमीनी स्तर पर तेजी से काम शुरू हो चुका है। इससे क्षेत्रवासियों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है और इलाके की तस्वीर बदलती नजर आएगी। जनता से किए गए हुए वादों पर शत प्रतिशत खरा उतरने के प्रयास किया जायेगा। उद्घाटन के दौरान रहीश अहमद, अरशद, ईनाम, इरशाद, अकबर, मुस्तुफा, मौलवी दानिश, जरीफ, आशिक अली, तौकीर, सलीम समेत कई लोग मौजद रहे।



