
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार जिले में रविवार को दो अलग-अलग इलाकों से आई आत्महत्या की खबरों ने सनसनी फैला दी।

एक ओर जहां झूठी लूट की सूचना देने वाला युवक फंदे पर झूलता मिला, वहीं दूसरी तरफ पारिवारिक कलह से परेशान नवविवाहिता ने भी अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
झूठी लूट की सूचना के बाद उठाया खौफनाक कदम…..
रानीपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में 35 वर्षीय नितिन कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसी सागर के मुताबिक जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो दीवार फांदकर अंदर देखा गया—जहां नितिन फंदे पर लटका मिला। चौंकाने वाली बात ये है कि महज दो दिन पहले ही नितिन ने पुलिस को लूट की झूठी सूचना दी थी। जांच में सामने आया कि वह लंबे समय से नशे का आदी था। इसी कारण पुलिस ने उस वक्त सख्त कार्रवाई नहीं की थी, लेकिन अब उसकी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
गृह क्लेश बना मौत की वजह…..
दूसरी घटना सिडकुल थाना क्षेत्र की रामधाम कॉलोनी, ब्रह्मपुरी की है, जहां नवविवाहिता लता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस जांच में सामने आया कि उसका पति सचिन से अक्सर विवाद होता था। घरेलू कलह से परेशान होकर उसने ये खौफनाक कदम उठाया। हैरानी की बात ये है कि परिजनों ने इस मामले में किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया है।



