
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) उत्तराखंड में “ऑपरेशन प्रहार”के मद्देनजर पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला फर्जी भारतीय दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से भारत में रह रही थी।
वही पुलिस ने बांग्लादेशी महिला के फर्जी दस्तावेज बनाने वाले छत्तीसगढ़ निवासी आरोपी को पकड़ा हैं। यह कार्यवाही पुलिस और अभिसूचना इकाई की संयुक्त टीम द्वारा की गई हैं।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ज्वालापुर कोतवाली पुलिस और अभिसूचना इकाई की टीम को एक बांग्लादेशी महिला के अवैध रूप से रहने की सूचना मिली।
सूचना के आधार पर टीम वैष्णवी इनक्लेव पहुंची. जहां से महिला सहेला बेगम पत्नी अमीर हमजा बांग्लादेशी को हिरासत में लिया और पूछताछ की
कई फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवाए:
पूछताछ में महिला ने अपना असली नाम सहेला बेगम पत्नी अमीर हमजा निवासी बांग्लादेश बताया. जिसके कब्जे से टीम ने पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य फर्जी भारतीय दस्तावेज मिले। वही महिला के पास से बांग्लादेशी पासपोर्ट और नेशनल आईडी बरामद हुई।
नाम बदलकर रहे रही थी बांग्लादेशी महिला, खोला राज?….
स्वीटी नाम बदलकर रह रही महिला ने सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि उसका असल नाम सहेला बेगम निवासी कुमीला, बांग्लादेश है। पहले पति अमीर हमजा के छोड़ देने और आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब होने पर महिला ने वर्ष 2023 में सोशल मिडिया के माध्यम से संपर्क में आए श्यामदास की सलाह मान महिला ने भारत का रुख किया।
भारत में कुल 90 दिन का स्टे समाप्त होने पर वह अपने दोस्त श्याम दास के साथ दिल्ली में रही। कुछ समय बाद दोनो हरिद्वार आ गये जहां आरोपी महिला ने श्यामदास की मदद से फर्जी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स, भारतीय पासपोर्ट तथा मैरेज सर्टिफिकेट भी बनवा लिए। पुलिस ने इस बांग्लादेशी महिला को शरण देने और फर्जी दस्तावेज बनाने में मददगार बने श्यामदास को भी हिरासत में लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संगीन अपराध के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस टीम ज्वालापुर
- प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह
- उप निरीक्षक अंशुल अग्रवाल (प्रभारी चौकी बाजार)
- महिला उप निरीक्षक सोनल रावत
- कांस्टेबल मनोज डोभाल
- कांस्टेबल देवेंद्र कुमार
पुलिस टीम L.I.U
उप निरीक्षक सुरेश शाह
हेड कांस्टेबल मंशा राम
