उत्तराखंडराजनीतिरुड़कीहरिद्वार

राव काले खां (वरीश) को मिली बड़ी जिम्मेदारी: धामी सरकार में सौंपे गए दायित्व, उत्तराखंड किसान आयोग का सदस्य नामित, समर्थकों में खुशी की लहर…..(पढ़िए खबर)

पूर्व में अल्पसंख्यक आयोग सदस्य की संभाल चुके हैं जिम्मेदारी

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) उत्तराखंड की राजनीति और किसान हितों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। राव काले खा उर्फ वरीश को उत्तराखंड किसान आयोग का सदस्य नामित किया गया है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

नामित राव काले खां का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

राव काले खां लंबे समय से किसानों की समस्याओं को उठाते रहे हैं और जमीनी स्तर पर उनकी सक्रियता के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव और किसानों के बीच मजबूत पकड़ से आयोग को मजबूती मिलेगी।

नामित राव काले खां उर्फ वरीश

किसानों की आवाज सरकार तक और प्रभावी ढंग से पहुंचेगी। इसके साथ ही लिस्ट में राजपाल कश्यप, रुचि गिरी, प्रेमलता, दीप प्रकाश नेवलिया, योगेश रजवार और मनोज गौतम जैसे नाम शामिल हैं। इन सभी को अलग-अलग आयोग, परिषद या समिति में सदस्य के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ फोटो

इस अवसर पर राव काले खां ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे किसानों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। स्थानीय लोगों और किसानों ने भी इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि अब उनकी समस्याओं का समाधान तेजी से होगा और किसान हितों को नई दिशा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!