
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) नारसन बॉर्डर पर पुलिस की मुस्तैदी के चलते हुए पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ डबल स्ट्राइक किया हैं।
पुलिस ने शराब तस्कर के साथ-साथ यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले और क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले हुड़दंगियों पर कार्यवाही करते हुए उनकी कार और बुलेट को भी सीज कर दिया हैं। पुलिस की मुस्तैदी के चलते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराधियों और हुड़दंगियों में हड़कंप मचा हुआ हैं।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सख्त अभियान चलाया हुआ हैं।

इसी कड़ी में मंगलौर कोतवाली प्रभारी भगवान मेहर के नेतृत्व में पुलिस टीम बॉर्डर से लेकर अन्य क्षेत्रो में चेकिंग अभियान कर रही थी,

उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज अपनी टीम के साथ बॉर्डर पर चेकिंग अभियान कर रहे थे।
इसी दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ब्रह्मपुर रोड पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक लिया। तलाशी के दौरान आरोपित के कब्जे से एक कट्टे में 60 देशी शराब बरामद की गई। पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना नाम परीक्षित निवासी धमात मुजफ्फरनगर बताया।

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही में जुटी हुई हैं।
वही पुलिस टीम ने यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले और क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले हुड़दंगियों पर कार्यवाही करते हुए उनकी कार और बुलेट को भी सीज कर दिया हैं।
पुलिस की मुस्तैदी के चलते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराधियों और हुड़दंगियों में हड़कंप मचा हुआ हैं। वही नारसन पुलिस द्वारा सख्त चेतावनी दी गई हैं। कि बॉर्डर क्षेत्र में अवैध तस्करी और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऑपरेशन प्रहार के तहत आगे भी सख्त कार्यवाही की जाएगी।



