उत्तराखंडक्राइमरुड़कीहरिद्वार

खूनी रफ्तार का कहर: ट्रक ने बाइक सवार तीन किशोरों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, एक गंभीर…..(पढ़िए खबर)

गांव में पसरा मातम....

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जानकारी के अनुसार, तीन किशोर बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे।

जैसे ही वे पीरपुरा अंडरपास के पास पहुंचे, हरिद्वार की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार कैप्सूल ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर ही अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय अयान और 17 वर्षीय मोहम्मद रकीब की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके साथ मौजूद 16 वर्षीय मोहम्मद साकिब गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे तुरंत रुड़की के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टर उसे बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

हादसे की खबर जैसे ही जबरदस्तपुर गांव पहुंची, वहां शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फाइल फोटो

फिलहाल ट्रक चालक फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। साथ ही, दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!