उत्तराखंडक्राइमरुड़कीवीडियोहरिद्वार

अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ 52 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार….

चेकिंग के दौरान बहादराबाद पुलिस को मिली सफलता

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बहादराबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 52 वर्षीय एक बुजुर्ग को एक नाली अवैध बंदूक व 3 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है।

फाइल फोटो

पूरे मामले में पुलिस ने बुजुर्ग को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही पुलिस ने बुजुर्ग को कोर्ट के समक्ष पेश किया हैं।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के सख्त दिशा-निर्देश पर पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं, इसी कड़ी में बहादराबाद थाना क्षेत्र की शांतरशाह पुलिस भी उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी।

उप निरीक्षक करम सिंह चौहान:फोटो

उप निरीक्षक करम सिंह चौहान ने सोमवार को पुलिस टीम के साथ सहदेवपुर रोड के पास चेकिंग अभियान चलाया हुआ था।

तभी पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान निसार उर्फ गामा निवासी भौंरी उम्र 52 को 312 बोर की एक नाली बंदूक व 3 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ लिया। लाइसेंस न दिखा पाने के कारण पुलिस ने बंदूक व कारतूस को सीज करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया।

बहादराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह

थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि एक नाली बंदूक का कोई कागजात नहीं है जो अवैध है. और उसके कब्जे से 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। बुजुर्ग के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान उप निरीक्षक करम सिंह चौहान, कांस्टेबल चंदन, कांस्टेबल वीरेंद्र शर्मा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button