उत्तराखंडक्राइमरुड़कीवीडियोहरिद्वार

दोस्तों को रौब दिखाने और नशे को लिए रची लूट की साजिश: मंगलौर पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा शातिर हिस्ट्रीशीटर…(देखिए वीडियो)

आरोपित हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र में नेक्सोन कार लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हरियाणा के एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लूटी हुई कार बरामद कर ली है।

फाइल फोटो

घटना 14 मार्च की शाम की है, जब रोहित कुमार निवासी नगला ऐमाद की नेक्सोन कार को तीन अज्ञात युवकों ने गुड़ मंडी के पास चालक को धक्का देकर लूट लिया और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस हरकत में आ गई और पूरे क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया।

फाइल फोटो

भागते समय आरोपियों ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी, जिसमें उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी,लेकिन कुछ दूर जाकर कार का आगे का टायर फट गया। इसके बाद आरोपी लिब्बरहेड़ी फ्लाईओवर के पास कार छोड़कर खेतों के रास्ते फरार हो गए।

(फाइल फोटो)

पुलिस ने मौके से कार कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देश पर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।

कोतवाल अमरजीत सिंह:फोटो

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने डिजिटल साक्ष्यों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी नीरज पुत्र नरेश निवासी मेहंदीपुर, थाना मुरथल जिला सोनीपत (हरियाणा) को मंगलौर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने शौक और नशे की लत पूरी करने के लिए अपराध करता है। दोस्तों के सामने रौब जमाने के लिए उसने रुड़की से किराये पर कार बुक कर चालक को धक्का देकर कार लूट ली। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हरियाणा में हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस टीम में….

  1. प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह
  2. वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज गैरोला
  3. उप निरीक्षक प्रवीण विष्ट
  4. नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज
  5. हेड कांस्टेबल अमित शर्मा
  6. कांस्टेबल अरविन्द
  7. कांस्टेबल सुधीर
  8. कांस्टेबल विनोद
  9. कांस्टेबल नरेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button