
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) का रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भौंरी गांव में चौधरी योगी रोड स्थित उनके आवास पर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सांसद का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उनके प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प भी लिया।
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना संभव हो पाता है।
उन्होंने सभी से क्षेत्र के विकास और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा मयंक गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रमा सैनी, जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, प्रदेश सहसंयोजक कमल सैनी, वरिष्ठ नेता जयभगवान सैनी,संजय रोड सतीश रोड अशोक रोड विश्वजीत सिंह, परमजीत सिंह, रविंदर ठाकुर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जसविंदर, वरिष्ठ नेता मुकेश रोड, सेवाराम,अंकित रोड, कार्तिक,लखन, पवन, अंजेश, उपेंद्र संजीव वरिष्ठ कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

