उत्तराखंडक्राइमरुड़कीहरिद्वार

देहरादून पुलिस के निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार मलिक का सड़क हादसे में निधन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुए थे गंभीर रूप से घायल

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) देहरादून पुलिस में तैनात निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार मलिक का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन हो गया। जानकारी के अनुसार मलिक वर्तमान में अभिसूचना (इंटेलिजेंस) देहरादून में नियुक्त थे और अवकाश पर चल रहे थे।

बताया गया कि रुड़की के सालियर में उनकी स्कूटी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। जिसके बाद मलिक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें उपचार के लिए मेरठ के आनंदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जहां 14 मार्च की रात इलाज के दौरान उनका आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद घटना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।

निरीक्षक धर्मेंद्र मलिक:फाइल फोटो

निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार मलिक अपने सौम्य और शालीन व्यवहार के लिए पुलिस विभाग में विशेष पहचान रखते थे। वे अपने कर्तव्य के प्रति संवेदनशील और पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने वाले अधिकारी माने जाते थे।

धर्मेंद्र कुमार मलिक वर्ष 1989 में कांस्टेबल पद पर पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। इसके बाद वर्ष 2009 में उपनिरीक्षक और वर्ष 2025 में निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए थे। निरीक्षक धर्मेंद्र मलिक मूल रूप से रुड़की के निवासी थे। उनके आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button