उत्तराखंडक्राइमरुड़कीवीडियोहरिद्वार

रानीपुर में जिस्मफरोशी का भंडाफोड़: एक महिला समेत 3 गिरफ्तार, कलियर छोड़कर रानीपुर में फैलाया था देह व्यापार का धंधा….(देखिए वीडियो)

पुलिस आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही में जुटी....

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार जिले के रानीपुर क्षेत्र स्थित हृदय विहार कॉलोनी में ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और थाना रानीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया हैं।

टीम ने मौके से एक महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। छापेमारी की भनक लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया। देह व्यापार को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया हैं। और पुलिस मामले में विधिक कार्यवाही में जुटी हुई हैं।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर

जानकारी के मुताबिक हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के सख्त निर्देशों पर हरिद्वार पुलिस ने अवैध देह व्यापार के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक ओर बड़ा खुलासा किया है।

शनिवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और थाना रानीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र स्थित हृदय विहार कॉलोनी में छापा मारकर देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया।

इस कार्रवाई में मौके से एक महिला और 2 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है,जबकि एक महिला को उनके कब्जे से मुक्त कराया गया हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, नगदी, 4 मोबाइल फोन और एक कार बरामद की है। इस मामले में थाना रानीपुर में अभियोग दर्ज कर लिया गया हैं। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने साफ कहा है कि जनपद में किसी भी कीमत पर इस तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नाम पता आरोपित….

  1. इरफान पुत्र महमूद, निवासी ग्राम व थाना कलियर, जनपद हरिद्वार, उम्र 40 वर्ष
  2. सोफियान पुत्र साजिद, निवासी ग्राम महमूदपुर थाना पीरान कलियर, हरिद्वार, उम्र 24 वर्ष
  3. महिला, निवासी थाना कलियर, हरिद्वार, उम्र 29 वर्ष

पुलिस टीम में….

  1. कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह राणा
  2. उप निरीक्षक विकास रावत
  3. महिला उप निरीक्षक मनीषा नेगी
  4. अपर उप निरीक्षक सुबोध घिल्डियाल
  5. कांस्टेबल संजय बलूनी
  6. महिला कांस्टेबल अनीता गुसाईं

AHTU टीम…

  1. निरीक्षक वीरेन्द्र चन्द्र रमोला
  2. म०हे०का०सुरजीत कौर
  3. का० दीपक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button