उत्तराखंडक्राइमरुड़कीवीडियोहरिद्वार

सम्मोहित कर ठगी करने वाला शातिर अपराधी चढ़ा ज्वालापुर पुलिस के हत्थे

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के दिशा-निर्देश पर पुलिस ने कसा शिंकजा, नगदी और ज्वेलरी बरामद....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने लोगों को सम्मोहित (Hypnotized) कर उनसे ठगी (Fraud) करने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।

लोगो से जान पहचान करने के बहाने अपराधी उन्हें सम्मोहित कर लेता था, इसके बाद उनके जेवरात और पैसे लेकर फरार हो जाता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से नगदी और कुंडल बरामद किए हैं।

(फाइल फोटो)

दरअसल, उपनगरी ज्वालापुर क्षेत्र में कुछ दिन पहले ऐसी ही घटनाएं सामने आई थी, जिसमें बातचीत कर सम्मोहन के जरिए अपराधी ने उनके हजारों की नगदी और जेवरात ठग लिए थे। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था.

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने ज्वालापुर प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया गया था।

एसएसआई ज्वालापुर खेमेंद्र गंगवार: फोटो

उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश का पालन करते हुए एसएसआई खेमेंद्र गंगवार और रेल चौकी प्रभारी समीप पांडेय द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया।

और गठित टीमों द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इसी दौरान गठित टीम ने लालपुर ज्वालापुर जाने वाले रास्ते से शातिर आरोपी को धर दबोचा।

तलाशी के दौरान आरोपित के कब्जे से हजारों की नगदी और ज्वेलरी बरामद की। पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना गुनाह कबूल करते हुए अपना नाम जमशेद पुत्र गफ्फार मूल निवासी पिपलेड़ा थाना धौलाना जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश बताया। वही पुलिस ने गिरफ्त में आए आरोपित को कोर्ट के समक्ष कर जेल भेज दिया हैं। और पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं।

पुलिस टीम….

  1. वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार
  2. प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक समीप पाण्डेय
  3. हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह
  4. कांस्टेबल अर्जुन चौहान
  5. कांस्टेबल सुनील शर्मा
  6. कांस्टेबल नवीन छेत्री
  1. कांस्टेबल पदम सिंह CIU
  2. कांस्टेबल हरवीर सिंह CIU

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button