उत्तराखंडक्राइमरुड़कीवीडियोहरिद्वार

जया मैक्सवेल हॉस्पिटल में मरीज की इलाज के दौरान मौत: परिजनों ने जमकर काटा हंगामा, धरने पर बैठे परिजन,मौके पर मौजूद पुलिस समझाने के प्रयास में जुटी….(देखिए वीडियो)

पुलिस और परिजनों के बीच हुई नोकझोंक

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बहादराबाद स्थित जया मैक्सवेल हॉस्पिटल में एक मरीज की मौत पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को समझने का प्रयास किया।

लेकिन वह आग बबूला हो गए। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच नोक झोंक हुई। हालांकि मामला पुलिस ने संभाल लिया।

परिजन हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। वही पुलिस, अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच वार्ता चल रही हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह कोटा मुरादनगर निवासी 40 वर्षीय लाखन सिंह का बहादराबाद-बेगमपुर के पास स्थित एक स्कूल के सामने बाइक पर दुर्घटना से एक्सीडेंट हो गया था, इसमें मरीज के सिर पर हल्की चोट आई।

जिसके बाद उसे जया मैक्सवेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, आरोप है कि अस्पताल में भर्ती के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह ग्रामीणों को मौत की सूचना मिली तो वह अस्पताल पहुंचे।

साथ ही भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस बीच आक्रोशित ग्रामीणों और पुलिस के बीच हल्की नोक झोंक हुई। जिसके बाद भीम आर्मी कार्यकर्ता और परिजन धरने पर बैठ गए।

पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किया जा रहा है। वही पुलिस, अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच वार्ता चल रही हैं। खबर लिखे जाने तक अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन जारी हैं। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। और परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button