
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) ऋषिकेश में श्यामपुर पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार की रात ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपनी कार से रुड़की स्थित घर जा रहे थे।

तभी उनकी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से उनके सिर में गंभीर चोटें आ गईं। घायल कांस्टेबल को इलाज के लिए हायर सेंटर पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक,मूलरूप से मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले आकाश मीणा उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे।

मंगलवार की देर रात ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपनी कार से ऋषिकेश में श्यामपुर पुलिस चौकी से रुड़की स्थित अपने आवास पर जा रहे थे। जैसे ही वह बहादराबाद पतंजलि के पास पहुंचे, उनकी कार को अचानक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दीं।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके सिर और शरीर के अन्य भागो में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वही कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।सूचना पर मौके पर पहुंची ने घायल आकाश मीणा को उपचार के अस्पताल भर्ती करवाया था।

जहां पर चिकित्सकों ने उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया था, हायर सेंटर उपचार के कांस्टेबल आकाश मीणा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक कांस्टेबल आकाश मीणा के पिता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया हैं। वही इस घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई हैं।

बहादराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार केस दर्ज कर लिया गया हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी कब्जे में लिया हुआ। इस घटना से विभाग में शोक की लहर हैं।

