
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बहादराबाद थाना क्षेत्र के भौंरी गांव में गुलदार की धमक से दहशत फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को गुलदार पकड़ने के लिए 15 फीट गहरे एक कुएं में घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
अचानक हुई इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद टीम द्वारा कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।
मिली जानकारी के मुताबिक बहादराबाद थाना क्षेत्र के भौंरी गांव में बुधवार को शाम ढलते ही गुलदार ने अपनी दस्तक दे दी। गुलदार की धमक से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने कुएं में झांककर देखा तो उसमें गुलदार गिरा हुआ था
। यह खबर गांव में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग गुलदार को देखने के लिए खेत की ओर पहुंचने लगे। बताया जा रहा है कि गुलदार 15 फीट गहरे कुएं में गिर गया था.
सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन गुलदार आक्रमक दिखाई दिया। मौके पर पहुंची टीम ने कुएं के आसपास जाल बिछाते हुए पिंजरा लगाया गया।
लेकिन गुलदार कुएं से ही दहाड़ता हुआ बाहर निकलने का प्रयास करने लगा। घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार टीम ने गुलदार को रेस्क्यू कर राहत की सांस ली।
रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग ने त्वरित कार्यवाही शुरू कर दी थी। तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरिद्वार की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को मौके पर बुलाया गया है। योजना के अनुसार, टीम के द्वारा ही तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर बेहोश किया गया और फिर उसे अग्रिम कार्यवाही के लिए चिड़ियापुर रेंज भेजा जाएगा। फिलहाल वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मुस्तैद रहे। इस दौरान अनुभाग अधिकारी इंद्र सिंह, एसडीओ ज्वाला प्रसाद गौड़ और चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर से पशु चिकित्सक अमित ध्यानी शामिल रहे।
