उत्तराखंडरुड़कीहरिद्वार

नहर में लावारसी हालत में मिली कार: कार से मिले दो शव, मौके पर मचा हड़कंप 

पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया 

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में नहर के अंदर क्षतिग्रस्त कार में दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने कार देख पुलिस को सूचना दी।

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलवाया। और तलाशी के दौरान दो व्यक्तियों के शव बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलौर मोड़ स्थित राणा स्टील फैक्ट्री के पास नहर पटरी किनारे शनिवार सुबह एक सफेद रंग की कार क्षतिग्रस्त अवस्था मे नहर के भीतर झाड़ियों में पड़ी मिली, जिसमें दो युवक मृत पाए गए।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के अस्पताल भिजवाया। जिसमें मृतकों की शिनाख्त सचिन धीमान और अमन त्यागी निवासी रुड़की के रूप में हुई हैं

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वही पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं।

कोतवाल अमरजीत सिंह:फोटो

मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि कार से दो शव बरामद हुए हैं। दोनों शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया दिया गया हैं। और मामले की छानबीन की जा रही हैं। और साथ परिजनों को सूचना दे दी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!