उत्तराखंडक्राइमरुड़कीहरिद्वार

कलियर में खून से लाल हुई सड़क: ओवरटेक करते हुए बाइक सवार दो युवकों की छीन गई जिंदगियां, 2 की मौत, एक गंभीर रूप से घायल…(पढ़िए खबर)

परिजनों के मचा कोहराम

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कलियर क्षेत्र में शनिवार का दिन काल बनकर मंडराता रहा। जहां पर भीषण सड़क हादसे में दो परिवारों की खुशियां छीन ली।

एक्सीडेंट

इस दर्दनाक सड़क में ओवरटेक करते हुए बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि हादसे में एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

एक्सीडेंट

बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक बाइक पर सवार थे। अचानक ओवरटेक करते वक्त उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया हैं। वही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

सांकेतिक फोटो एक्सीडेंट

मिली जानकारी के युवक बाइक पर सवार होकर भगवानपुर से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे भगवानपुर बाईपास मार्ग पर बेडपुर चौक के समीप ईट भट्टे के पास पहुंचे,तभी ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक एक ट्रक की चपेट में आ गई।

फाइल फोटो

हादसा इतना भीषण था कि बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी और बाइक पर सवार शिवम (28 वर्ष) और सूरज (26 वर्ष) निवासी बनारस की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अमन यादव (25 वर्ष) निवासी बनारस हाल निवासी भगवानपुर गंभीर रूप से घायल हो गया।

फाइल फोटो

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों को रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया। और घायल अमन यादव को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दर्दनाक हादसे की पुष्टि कलियर थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!