उत्तराखंडरुड़कीवीडियोहरिद्वार

पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल और एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा का विदाई समारोह: पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने स्थानांतरण होने पर दी भावभीनी विदाई…(देखिए वीडियो)

पुलिसकर्मियों द्वारा पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी गई विदाई

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमेंद्र सिंह डोबाल और एसपी  क्राइम जितेंद्र मेहरा के स्थानांतरण पर पुलिस विभाग द्वारा भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया।

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों, थाना प्रभारियों, पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर अधिकारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और स्मृति चिन्ह देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वही रुड़की एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि एसएसपी डोबाल के कार्यकाल में जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रही और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में कई प्रभावी अभियान चलाए गए।

उन्होंने टीम के साथ कार्य करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों का मार्गदर्शन किया, जिससे पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला। वही होने एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा के कार्यों की सहराना की। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

वही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की वर्दी केवल जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि जनता के विश्वास का प्रतीक है।

उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से अपील की कि वे ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

एसपी क्राइम/यातायात जितेंद्र मेहरा

वही विदाई समारोह के अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यकाल को यादगार बताते हुए भावुक माहौल में विदाई दी। वही उन्होंने एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिले पुलिस के कई अधिकारियों समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!