
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिनारसी गांव में संत गुरु रविदास की पावन शोभायात्रा के बाद एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष और फायरिंग में दो लोगों की मौत की खबर ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया।

इस दर्दनाक घटना पर भाजपा नेता एवं पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास ने हमेशा प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया।![]()
लेकिन आज उन्हीं के पावन यात्रा के उपरांत हिंसा होना अत्यंत दुखद और निंदनीय है। उन्होंने सभी से संयम बरतने और गुरु रविदास के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
सुबोध राकेश ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति किसी भी सूरत में नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
ताकि भविष्य में कोई भी कानून अपने हाथ में लेने का साहस न कर सके। साथ ही उन्होंने समाज के सभी वर्गों से संयम, शांति और आपसी समझ बनाए रखने की अपील की।



