उत्तराखंडक्राइमरुड़कीहरिद्वार

हरिद्वार जिले में हाहाकार: पुलिस को लगानी पड़ी दौड़, अलग-अलग तीन बड़ी घटनाओं के चलते दिनभर मची रही हलचल…(पढ़िए खबर)

अलग-अलग बड़ी घटनाओं से दिनभर मचा रहा हड़कंप

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार जिले में तीन अलग-अलग बड़ी घटनाओं से दिनभर हड़कंप मचा रहा। कही पर सिलेंडर ब्लास्ट के चलते हुए सनसनी मच गई तो कही पर सरकारी भूमि विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई।

(फाइल फोटो)

इतने में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम संभल पाती, तो बची हुई कसर टैंट हाउस में लगी आग ने पूरी कर दी। जिसके चलते हुए दिनभर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

रूड़की में सुबह-सुबह सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप…..

रामपुर चुंगी में तड़के एक चाय की दुकान में सिलिंडर में धमाका हो गया। इस दौरान दो लोग घायल भी हो गए।घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है, जब चाय की दुकान पर कुछ लोग मौजूद थे। अचानक गैस सिलिंडर में विस्फोट हुआ, जिससे दुकान का कुछ हिस्सा टूट फूट गया, दुकान में आग की लपटें उठने लगीं।

मौके पर मौजूद दो लोग मलबे और आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और उन्हें रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सरकारी भूमि की पैमाईश के दौरान गोलीबारी…

कनखल थाना क्षेत्र के पंजनहेड़ी गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की जांच करने पहुंची। प्रशासनिक टीम के सामने ही फायरिंग की घटना हो गई।

इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई व प्रॉपर्टी डीलर सचिन चौहान और उनका एक रिश्तेदार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

जहां से हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गोली सचिन के पेट में लगी है। वही पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन में लगी हुई हैं।

बैरागी कैंप में भीषण आग का तांडव…

बैरागी कैंप क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक टेंट के एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आया और मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button