
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) उत्तराखंड में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘नशा मुक्ति अभियान’ के तहत हरिद्वार पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग के दौरान नशीली गोलियों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है।

एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देशानुसार जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज अपनी टीम के साथ संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की तलाशी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक तस्कर को 192 प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ दबोचा।
पुलिस टीम ने जब आरोपी की तलाशी ली, तो उसके पास से भारी संख्या में ऐसी गोलियां मिली। जोकि प्रतिबंधित है।
पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना नाम शिवम निवासी मंझौल थाना देवबंद उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस ने गिरफ्त में आए आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर रही हैं।

पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। इस दौरान पुलिस टीम में नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज, हेड कांस्टेबल सुरेश, कांस्टेबल पंकज शामिल रहे।



